Indian Navy Agniveer: इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, इस डेट तक ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म

Indian Navy Agniveer

इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो 6 अप्रैल तक जारी रहेंगे। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए 6 अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं।

इंडियन नेवी की ओर से अग्निवीर अग्निवीर एसएसआर एवं अग्निवीर एमआर (बैच 1/2027- 02/2027) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गया है। जो भी युवा इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और इंडियन नेवी में शामिल होने का सपना देख रहे हैं वे भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 6 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

पात्रता एवं मापदंड

  1. इंडियन नेवी अग्निवीर एमआर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल (10वीं) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा एसएसआर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने मैथमेटिक्स, फिजिक्स एवं कंप्यूटर साइंस/ केमिस्ट्री/ बायोलॉजी में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया हो।
  2. इसके साथ ही अभ्यर्थी का जन्म पदानुसार 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009/ 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2010 के बीच हुआ है। पात्रता की विस्तृत डिटेल के लिए उम्मीदवार एक बार नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

एप्लीकेशन फीस

इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती 2026 में शामिल होने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने के साथ 550 रुपये जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

फॉर्म भरने की स्टेप्स

इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थी घर बैठे स्वयं ही ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स यहां दी जा रही हैं-

  • फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आपको भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करना होगा।
  • अब अप्लाई ऑनलाइन बटन पर क्लिक करना है।
  • Don’t have an account? Register now! पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लेना है।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Indian Navy Agniveer Recruitment notification 1773551464081

इन डेट्स में कर सकेंगे सुधार

आवेदन पत्र भरते समय अगर किसी अभ्यर्थी से फॉर्म भरने में गलती हो जाती है तो वे 10 से 11 अप्रैल 2026 तक उसमें सुधार कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here